नगर निगम द्वारा सुन्दर नगर कालोनी का लीजरेंट बढाने पर लोगों में आक्रोश
बैठक में निर्णय सामुहिक रूप से लढेंगे कानुनी लढाई
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - पांच पांडव मंदिर परिसर में रविवार को एक बैठक हुई। इसमें सुंदर नगर के रहवासी शामिल हुए। बैठक में नगर निगम द्वारा इस वर्ष कई गुना बढाकर लिए जा रहे लीज रेंट तथा नगर निगम द्वारा दिए गए नोटिस के लिए लोगों में आक्रोश रहा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना काल में लोगों की आर्थिक स्थिति डगमगाने के बावजूद नगर निगम द्वारा बढाया लीज रेंट कोरोना काल में अतिरिक्त भार थोपा जा रहा है। इससे कॉलोनियों के रहवासी परेशान हैं। लीज रेंट को लेकर सुन्दर नगर कॉलोनियों के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से कानुनी लड़ाई लड़ने का मन बनाया गया है। आगे लीज रेंट माफी के लिए इन कॉलोनियों के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से शासन प्रशासन से मांग कि जायेगी।
सुन्दर नगर संघर्ष समिति के गोविंदराम दुंबानी, किशोर पाटिल, शैलेंद्र चौधरी, सुनिल चौधरी , संदीप चौधरी ने बताया कि नगर निगम द्वारा कई गुना बढाया गया लीज रेंट का अतिरिक्त भार डाला जाना उचित नहीं है।
इस अवसर पर सुन्दर नगर संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे|