इंदिरा कॉलोनी में अखिल भारतीय संत पुजारी सम्मेलन हुआ संमन्न
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - कलश यात्रा के साथ शुरू हुई यात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंची जहां समस्त सन्त पुजारियों का सम्मान किया गया। सभी संत पुजारियों ने अपना अपना उद्बोधन दिया।सम्मेलन का आयोजन प्रीति सिंह राठौर द्वारा करवाया गया।जिलाध्यक्ष स्वामी नर्मदानंद गिरी महाराज ने उन्हें प्रखंड की महिला सेविका पुजारी नियुक्त किया। साथ ही अनिल मिश्रा को प्रखंड प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पं. योगेश चतुर्वेदी ने अखिल भारतीय संत पुजारी के कार्यो को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में संभाग अध्यक्ष बाल्या महाराज, संरक्षक हरिकृष्ण मुखियाजी, संरक्षक पी.पी. स्वामी स्वामिनारायण मंदिर, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र मुखिया, मनु महाराज खकनार, दादूदयाल महाराज, फूलचंद जी महाराज , पं. संदीप भाले सहित विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, अजय रघुवंशी, गौरी दिनेश शर्मा, आशीष शर्मा सहित संमस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।