दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया | Doud pratiyogita ka ayojan kiya

दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया

दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया

टांडा/धार (यश राठौड़) - क्षेत्र के युवाओं को  भारतीय सेना व पुलिस में जाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंघार के द्वारा टांडा में खेल ग्राउंड पर 1600 मीटर मिल्खा सिंह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टांडा क्षेत्र सहित अन्य जगह से आए करीब 100 से अधिक युवाओं ने  भाग लिया। भाग लेने आए प्रतिभागियों का आधार कार्ड के जरिए  पंजीयन किया जाकर प्रतियोगिता में शामिल किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आए अर्जुन वास्केल खरगोन को  पूर्व वन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंगार की ओर से 5100 रु का , दूसरे स्थान पर आए राजेश सिसोदिया खरगोन को 3100 रु का  प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अशोक मांझी की ओर से  एवं तीसरे स्थान पर आने वाले सुनील बारिया मानपुर को 1100 रु का नगद पुरुस्कार विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष करमसिंह मेहड़ा की ओर से दिया गया। विजेताओं को प्रशंसा पत्र एवं मेडल से भी नवाजा गया। इस दौरान सेकड़ो दर्शकों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया व खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेश प्रतिनिधि अशोक मांझी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष करम सिंह मेहरा,  जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव छीतु मछार, गमर सिंह डावर बाकी टांडा, सोहन नरवाली आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post