घाघरला वन क्षैत्र के तीन अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपियों से तीर एवं गौफन किये जप्त
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - पिछले माह दिनांक 07/11/2020 को घाघरला वन क्षैत्र में अतिक्रमण हटाने गये वन रक्षक एवं प्रशासन के अधिकारियों पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा तीर एवं गौफन से हमला किया गया था। जिसमें 29 आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार एवं अन्य पर पाँच-पाँच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। आरोपियों की धर पकढ के लिये पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 07 दिसंबर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति घाघरला जंगल के रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना पर टीम द्वारा घाघरला जंगल के रास्ते पर एम्बुश लगाकर नाकाबन्दी की गई, जहां से कुछ समय बाद चार व्यक्ति आते हुये दिखे जिनको रोकने पर चारों व्यक्तियों के द्वारा भागने की कोशिश की गई जिनको टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपियों के नाम
1) मंगी पिता अगज्या बारेला निवासी कारपुर थाना पिपलोद जिला खण्डवा।
2) रामलाल पिता मालु बारेला निवाली पुजार्या फाल्या ग्राम धरमपुरी थाना भगवानपुरा जिला खरगौन।
3) भाईली पिता दरबार बारेला निवासी खापरखेडा चाचरिया थाना पलबुद जिला बडवानी।
4) चन्दर सिंह ढेकलिया बारेला पुजार्या फाल्या ग्राम धरमपुरी थाना भगवानपुरा जिला खरगौन को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिनको अपराध क्र 629/20 धारा-147,148,149,353,307,332,395,397,447 भादवि के जुर्म के बारे में पूछताछ करने पर अपराधियों ने अपने जुर्म को स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर आरोपियों से तीर कमान एवं गोफन भी जप्त किये गये। सम्पूर्ण कार्यवाही में उनि. शशिकांत गौतम, सउनि. सुनील पाटिल, प्रआर. संदीप कैथवास, राय सिंह, रमेश वास्कले, अजेश, आर. मुकेश, भरत, मनोज की सराहनीय भूमिका रही।