दिव्यांगजनों को रेल्वे किराये में रियायत | Divyangjano ko railway kiraye main riyayat

दिव्यांगजनों को रेल्वे किराये में रियायत

कन्सेशन प्रमाण पत्र प्रदाय हेतु शिविर 29 दिसम्बर को 

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - बुरहानपुर जिले में कल दिनांक 22 दिसम्बर 2020, को दिव्यांगजनों को रेल्वे किराये में रियायत हेतु कन्सेशन प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने हेतु शिविर का आयोजन  किया जाना था। यह जानकारी डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एंव निशक्तजन कल्याण श्रीमती हेमलता सोंलकी ने दी उन्होंने जानकारी दी की यह शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया हैं।

आगामी शिविर का आयोजन 29 दिसम्बर 2020 को प्रातः 11 बजे से सायः 4 बजे तक स्थान रेल्वे स्टेशन बुरहानपुर में किया जायेगा। उक्त कार्य हेतु आयुक्त नगर निगम, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर/खकनार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद  नेपानगर/नगर पंचायत शाहपुर को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र अंतर्गत दिव्यांगजनों को उक्त शिविर से लाभांवित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News