आयुष्मान भारत की जानकारी लोक सेवा केन्द्र से भी मिलेंगी | Ayushman bharat ki jankari lok seva kendr se bhi milengi

आयुष्मान भारत की जानकारी लोक सेवा केन्द्र से भी मिलेंगी 

बुरहानपुर, नेपानगर व खकनार के लिए व्हाट्सअप नंबर जारी

आयुष्मान भारत की जानकारी लोक सेवा केन्द्र से भी मिलेंगी

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत लाभार्थी कार्ड योजना का लाभ अब आम नागरिक लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से भी प्राप्त  कर सकता है। लोक सेवा केन्द्रों के वाट्सअप नंबर पर परिवार की समग्र आईडी प्रेषित की जाकर रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

यह जानकारी लोक सेवा प्रबंधक  मनोज शकपाल ने दी। उन्होंने बताया कि, लोक सेवा केन्द्र बुरहानपुर हेतु 99074-13588, लोक सेवा केन्द्र नेपानगर हेतु 97700-22688 एवं लोक सेवा केन्द्र खकनार हेतु 97523-05114 वाटस्अप नंबर पर समग्र आईडी की जानकारी भेजकर आयुष्मान कार्ड हेतु पात्रता के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पात्रता होने पर अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र जाकर आयुष्मान भारत लाभार्थी कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post