15 दिसम्बर को करेंगे शक्ति प्रदर्शन किसान | 15 december ko karenge shakti pradarshan kisan

15 दिसम्बर को करेंगे शक्ति प्रदर्शन किसान

15 दिसम्बर को करेंगे शक्ति प्रदर्शन किसान

खलघाट (मुकेश जाधव) - शुक्रवार को ओम शांति आश्रम धामनोद में भारतीय किसान संघ मालवा प्रान्त के पांच जिलो के किसानों की बैठक हुई जिसमे खरगोन खंडवा बड़वानी बुराहनपुर मनावर व धार सँयुक्त बैठक हुई जिसमें प्रदेश मंत्री श्री दिनेश जी प्रांत अध्यक्ष श्री कमलजी आंजना उपाध्यक्ष श्री दयाराम जी श्री रेवाराम जी महामंत्री श्री नारायण जी यादव लक्ष्मीनारायण अतुल जी माहेश्वरी महेश जी ठाकुर सहित पदाधिकारी इस बैठक में सम्मिलित हुए। उक्त किसानों की मांग हेतु तत्काल निराकरण नही होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 3 खलघाट व इंदौर बुराहनपुर छैगांव माखन मार्ग पर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। वही श्री राधेश्याम चौहान पिपलदागड़ी ने बताया कि कपास मक्का समर्थन मूल्य पर नही खरीदने के कारण यह शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post