नेपानगर उपचुनाव भाजपा की सुमित्रादेवी की जीत, कांग्रेस के प्रत्याशी तीसरी बार भी हारे.? | Nepanagar upchunav bhajpa ki sumitradevi ki jeet

नेपानगर उपचुनाव भाजपा की सुमित्रादेवी की जीत, कांग्रेस के प्रत्याशी तीसरी बार भी हारे.?

नेपानगर उपचुनाव भाजपा की सुमित्रादेवी की जीत, कांग्रेस के प्रत्याशी तीसरी बार भी हारे.?

बुरहानपुर। (अमर दिवाने)  - नेपानगर उपचुनाव में भाजपा की जीत हो गई है। नेपानगर से पूर्व में कांग्रेस से विधायक रही सुमित्रादेवी कास्डेकर द्वारा ईस्तीफा देने के बाद भाजपा से टिकिट लेकर चुनाव लड़ा व मतगणना के दौरान पहले ही राउंड से लगातार बढ़त बनाई हुई थी। जिससे अब नेपानगर विधानसभा में एक बार फिर भाजपा का कब्जा हो गया है। वही कांग्रेस प्रत्याशी तीसरी बार चुनाव हार गए है। नेपानगर सीट को लेकर इतिहास रहा है कि यहा जिस भी पार्टी का विधायक जीतता है, तो प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनती है। जिससे अब यह स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। खण्डवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अन्य वरिष्ठ नेता प्रत्याशि सुमित्रादेवी कास्डेकर को मिठाई खिलाते हुवे, जश्न मनाते हुवे पूरी भाजपा टीम।



Post a Comment

Previous Post Next Post