मध्‍यप्रदेश उपचुनाव : डबरा, बदनावर, ग्वालियर, सांची, मेहगांव और दिमनी में भाजपा आगे | Madhyapradesh upchunav dabra badnawar gwalior sanchi mehganv

ध्‍यप्रदेश उपचुनाव : डबरा, बदनावर, ग्वालियर, सांची, मेहगांव और दिमनी में भाजपा आगे

मंदसौर की सुवासरा सीट पर 9 राउंड के बाद भाजपा के हरदीसिंह डंग 9966 मतों से आगे

मध्‍यप्रदेश उपचुनाव : डबरा, बदनावर, ग्वालियर, सांची, मेहगांव और दिमनी में भाजपा आगे

मालवा-निमाड़ - मालवा-निमाड़ अंचल में कोरोनाकाल में तीन नवंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से जारी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही ये चुनाव महत्वपूर्ण हैं। सांवेर विधानसभा सीट के साथ ही आगर, बदनावर, हाटपीपल्‍या, सुवासरा, मांधाता और नेपानगर सीट के लिए वोटों की गिनती हो रही है। हाटपीपलिया, आगर मालवा से कांग्रेस और मांधाता, नेपानगर, बदनावर व सुवासरा में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

  • मेहगांव सीट पर मुकाबला रोचक दिख रहा है. पहले राउंड में यहां मंत्री ओपीएस भदौरिया पीछे थे, हालांकि बाद में उन्होंने बढ़त ली, लेकिन एक बार फिर उन्हें कांग्रेस के हेमंत कटाने ने पीछे छोड़ दिया है.
  • सांची से बीजेपी प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे
  • डबरा से बीजेपी उम्मीदवार इमरती देवी भी आगे
  • ग्वालियर से बीजेपी उम्मीदवार प्रद्युमन सिंह तोमर ने किया खुद की जीत का दावा

- नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के चौथे राउंड में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर :1738 मतों से आगे। सुमित्रा को मिले 4562 वोट और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 2824 वोट। नोटा को मिले -167। मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा उपचुनाव में 10वें राउंड के बाद भाजपा के हरदीपसिंह डंग 11070 मतों से आगे। आगर से चौथे राउंड में कांग्रेस के विपिन वानखेड़े आगे हैं।

- मंदसौर की सुवासरा सीट पर 9 राउंड के बाद भाजपा के हरदीसिंह डंग 9966 मतों से आगे चल रहे हैं।

खंडवा में मतगणना स्थल के आसपास भीड़ बढ़ने से मूंदी रोड पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाने का प्रयास करते रहे। मांधाता में पांचवे राउंड के बाद भाजपा 8429 वोट से आगे, वहीं छठवे राउंड के बाद भाजपा 8093 वोट से आगे हैं। आगर विधानसभा उपचुनाव में 728 मतों से कांग्रेस के प्रत्याशी विपिन वानखेड़े आगे। हाटपिपलिया विधानसभा में तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी को 12472 और कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल को 10740 वोट मिले। धार में भाजपा की बढ़त लगातार जारी 13214 वोटों की बढ़त राजवर्धन सिंह दत्ती गांव के समर्थकों में खुशी की लहर।

- मांधाता में ईवीएम के छठवें राउंड में कांग्रेस के उत्तमपाल सिंह ने भाजपा से 336 मतों की बढ़त ली है। वैसे अब तक भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल 8100 की लीड बनाए हुए है।

- आगर विधानसभा तीसरे राउंड में कांग्रेस को मिली बढ़त। भाजपा के ऊंटवाल को 3560 और कांग्रेस के विपिन वानखेड़े को 3752 मत मिले। इस प्रकार कुल 10376 मत बीजेपी को और कांग्रेस के वानखेड़े को 10472 मत मिले हैं, 96 मतों से वानखेडे आगे चल रहे हैं।

- पांचवी राउंड की गणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और कांग्रेस प्रत्याशी कमल पटेल इस तरह पास पास बैठे रहे और प्रक्रिया में शामिल हुए।

नेपानगर विधानसभा उपचुनाव

भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर : 2552 मतों से आगे। सुमित्रा को मिले 5115 वोट और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 2563 वोट। कुल वोट 8017, नोटा को मिले -105।

नेपानगर विधानसभा उपचुनाव

तीसरे राउंड में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर : 2552 मतों से आगे। सुमित्रा को मिले 5115 वोट और कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 2563 वोट। कुल वोट 8017। नोटा को मिले -105।

आगर मालवा विधानसभा

तीन राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनोज ऊंटवाल - 10366। कांग्रेस प्रत्यासी – विपिन वानखेडे - 10472।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News