नेपानगर विधानसभा के हसनपुरा में मंत्री विजय शाह एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों से किया जनसंवाद
बुरहानपुर। (अमर दीवाने) - ग्राम हसनपुरा में ग्रामीणों से जनसंवाद में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर को भारी मतों से विजयश्री दिलाने हेतु आह्वान किया।
अर्चना चिटनीस ने कहा कि देश में भाजपा लंबे समय तक विपक्ष में रही। हम सभी ने सत्ता के बिना भी रह कर जनता की सेवा की है। कमलनाथ सरकार के जन विरोधी, किसान विरोधी एवं विकास विरोधी नीतियों के कारण बहन सुमित्रादेवी कास्डेकर ने नेपानगर विधानसभा के विकास के लिए कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेकर प्रदेश हित में कार्य किया है। जिसके फलस्वरूप आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में आज प्रदेश विकास की ओर पुनः अग्रसर हो चला है। निश्चित ही हम सभी को भाजपा की प्रत्याशी सुमित्रादेवी कास्डेकर को क्षेत्र के विकास के लिए प्रचंड विजय दिलाना है। यह चुनाव नेपानगर विधानसभा के विकास का सवाल है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुश्री मंजू दादू, रमेश पाटीदार, राजू पाटीदार, दीपक सोलंकी, किशोर कामठे, अभिषेक सोनी, पवन टन्डन, अरुण सोनी, वामन महाजन, अनारसिंह सोलंकी, तरवरसिंह चंद्रवंशी, गोविंद बर्डे, राजा जंगाले, पवन राजे सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।