डेहरिया के निधन से संगीत क्षैत्र की अपूरणीय क्षति | Dehriya ke nidhan se sangeet shetr ki apurniy shati

डेहरिया के निधन से संगीत क्षैत्र की अपूरणीय क्षति

डेहरिया के निधन से संगीत क्षैत्र की अपूरणीय क्षति

चांद (राजेन्द्र डेहरिया) - संगीत के क्षैत्र में महारत हासिल करने वाले एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में पूरी उम्र सेवा देकर हजारो छात्रों को संगीत की शिक्षा प्रदान कर संगीत की अलख जगाने वाले रविशंकर डेहरिया का नागपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। स्व. डेहरिया संगीत शिक्षक 6 माह पूर्व ही जवाहर नवोदय विद्यालय से असिस्टेंड प्रिंसिपल के पद सेवानिवृत्त हुए थे। वे पूर्व सरपंच उमा डेहरिया के पति व उमा पेट्रोलियम संचालक नीलेश डेहरिया, केशव डेहरिया के पिता तथा पत्रकार राजेन्द्र डेहरिया, व मुकेश डेहरिया के चाचा थे। जिनका अंतिम संस्कार गृह निवास चांद में किया गया। निधन पर सामाजिक बंधुओ सहित नगर वासियो ने शोक सम्वेदनाएँ व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। संपूर्ण चंद्र क्षेत्र शोकाकुल है एवं संपूर्ण जिला छिंदवाड़ा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहा है‌

Post a Comment

Previous Post Next Post