कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका | Congress ne mukhyamantri yogi adityanath ka putla fuka

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका


कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका

उज्जैन (रोशन पंकज) - उज्जैन उत्तर प्रदेश के हाथरस में नाबालिक लड़की के साथ हुई गैंगरेप की घटना के बाद पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी के साथ भाजपा के निर्देश पर पुलिस कर्मियों द्वारा झुमा झटकी की गई वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया जिसके विरोध में शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया गया 

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस मैं 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ जिस तरह बर्बरता की गई इसके बाद उपचार के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया जिसके शव को पुलिस ने हिंदू रीति रिवाज का मखौल उड़ाते हुए रात में ही जला दिया था पीड़िता के शव को इनके परिजनों को देखने तक नसीब नहीं हुआ गुरुवार को पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस पहुंचे कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष राहुल गांधी जी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश बदतमीजी की गई और काग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजी के जिसमें कई कांग्रेसी लहूलुहान हो गए राहुल गांधी जी के साथ हुई झूमा झटकी और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कंठल चौराहा पर जमकर कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया और इसका पुतला भी फूंका इस दौरान डॉ बटुक शंकर जोशी विधायक रामलाल मालवीय पूर्व निगम अध्यक्ष आजाद यादव पूर्व अध्यक्ष अनंत नारायण मीणा प्रदेश सचिव चेतन यादव पूर्व पार्षद रवि राय सुनील कछवाय सैयद इकबाल खान कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल नाना तिलकर विजय यादव महेश सुगंधी वरुण शर्मा बबलू पठान राकेश गिरजे आनंद मीणा भरत शंकर जोशी तबरेज खान अभिषेक लाला शर्मा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे

Post a Comment

Previous Post Next Post