जिले में अब तक 43 इंच से अधिक वर्षा | Jile main ab tak 43 inch se adhik varsha

जिले में अब तक 43 इंच से अधिक वर्षा

रतलाम (युसूफ अली बोहरा) - जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 02 अक्टूबर की सुबह 8.00 बजे तक करीब 1087.4 मिलीमीटर (43 इंच से अधिक) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 अक्टूबर की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान जावरा में 9 मिलीमीटर, रतलाम में 4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में कुल 1723.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post