प्राणघातक हमला करने वाला फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार | Pranghatak hamla krne wala farar inami aropi giraftar

प्राणघातक हमला करने वाला फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

प्राणघातक हमला करने वाला फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (संतोष जैन) - थाना रांझी में  दिनंाक 6-08-2020 की शाम टंकी नम्बर 2 गोकलपुर में मारपीट होने एवं घायल पप्पू को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल रांझी ले जाने की सूचना पर शासकीय अस्पताल रांझी पहुची पुलिस को घायल पप्पू रैकवार उम्र 55 वर्ष निवासी पानी की टंकी नम्बर 2 गोकलुपर ने बताया था कि वह सब्जी का काम करता है मौहल्ले के रोहित तिवारी से उसके लड़कों का झगड़ा चल रहा है उसी रंजिश पर से दोपहर लगभग 3-30 बजे जब वह अपने घर पर था रोहित तिवारी, बाबू यादव, निक्की यादव, साजन ठाकुर उसके घर आये और उसके आवाज लगाये, वह जैसे ही बाहर निकला तो रोहित तिवारी गाली गलौज कर बोला कि इसके लड़के ने मेरे को मारा था आज इसे जान से मार डालो, चारों ने गाली गलौज करते हुये चाकू से हमला कर दिया  उसने बचने का प्रयास किया, रोहित तिवारी ने उसे जान से मारने मारने की नीयत से चाकू से हमला कर पेट में एवं चाकू की मूठ से हमला कर मुंह में तथा  बाबू यादव ने पीठ मंे चाकू से हमला कर चोट पहुचा दी उसने भागने का प्रयास किया तो साजन ने उसकी दाहिनी जांघ मंे चाकू से हमला कर चोट पहुचा दी निक्की ने भी चाकू से हमला किया उसने चाकू पकड़ने की केाशिश की  चाकू से दाहिनी कलाई में चोट आ गयी, परिजनों ने आकर बीच बचाव किया, चारों लोग उसे जान से मारना चाह रहे थे, रिपोर्ट पर धारा 294, 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया  जाकर सरगर्मी से तलाश करते हुये बाबू यादव, निक्की यादव, साजन ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था,।
                    आरोपी   रोहित तिवारी पिता अजय प्रकाश तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी न्यू गोकलपुर का जो थाना क्षेत्र का गुण्डा बदमाश है, घटना के बाद फरार हो गया था, सम्भावित स्थानों पर दबिश देने पर पकडे न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा रोहित तिवारी की गिरफ्तारी पर 4 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार की उद्घोषणा की गयी थी।
                        आज दिनाॅक 22-8-2020 को  विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक उत्तर श्री अगम जैन (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री कौशल सिंह के मार्ग निर्देशन में  फरार ईनामी आरोपी रोहित तिवारी को घेराबंदी कर न्यू गोकलपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।    
 *उल्लेखनीय भूमिका-*    हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रांझी श्री आर.के. मालवीय ,  उप निरीक्षक आर.डी. रघुवंशी, प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक साकेत तिवारी, जितेन्द्र तिवारी एवं शरदधर की सराहनीय भूमिका रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post