मेहता बने ब्लाक अध्यक्ष | Mehta bane block adhyaksh

मेहता बने ब्लाक अध्यक्ष

मेहता बने ब्लाक अध्यक्ष

राजोद (रामलाल सगित्रा) - मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शाखा धार के जिलाध्यक्ष  कैलाश चौधरी द्वारा संघ के संविधान में उल्लेखित कंडिका क्रमांक 11 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए एवं  तहसील अध्यक्ष सुनिल संचेती की अनुशंसा पर आत्माराम मेहता सहायक शिक्षक शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय राजोद को मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ  सरदारपुर ब्लाक के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया! मेहता के इस पद पर मनोनीत होने पर ईष्ट मित्रों व साथी शिक्षकों द्वारा जिला अध्यक्ष कैलाश चौधरी व तहसील अध्यक्ष अनिल संचेती का आभार व्यक्त कर आत्माराम मेहता को बधाई दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post