अभाविप से जुडे नेता बने मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष का बढेगा कद | ABVP se jude neta bane mantri bhajpa jiladhayaksh ka badega kad

अभाविप से जुडे नेता बने मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष का बढेगा कद

सरकार में शामिल तीन मंत्री अभाविप के लंबे समय से रह चुके हैं पदाधिकारी

अभाविप से जुडे नेता बने मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष का बढेगा कद

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - हाल ही में म.प्र. सरकार के नए मंत्रीमंडल का गठन हुआ है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े अरविंद भदौरिया, इंदर सिंह परमार और मोहन यादव को भारी भरकम विभाग सहकारिता, स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्रालय मिला है। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे और भाजपा नेता विपुल कानगो तथा अभाविप से जुडे पदाधिकारियों का जिले में दबदबा बढ़ने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि यह मंत्रीगण पिछले अनेक वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते हुए बुरहानपुर आते रहे है। तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे के निरंतर संपर्क में रहे हैं। इसके अलावा पहले से ही राजस्व मंत्री बनाए गए बारंगा हरदा के कमल पटेल भी अभाविप से जुडे रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने से पहले मनोज लधवे ने अभाविप में रहकर काफी काम किए हैं जिसकी समय समय पर सराहना भी होती रही है। अब मंत्रीमंडल में एक साथ तीन से चार मंत्री बनने पर बुरहानपुर जिले के साथ ही प्रदेश में भी बुरहानपुर का दबदबा बढने की बात ही जा रही है।

क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम

इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर सभी मंत्रियों के साथ मिलकर काम करेंगे। बुरहानपुर जिले के लिए सहकारिता, शिक्षा, राजस्व के मामले में निर्णय लिए जाएंगे। मंत्रियों को बुरहानपुर लाने का भी प्रयास किया जाएगा ताकि यहां की समस्याओं से उन्हें अवगत कराकर उसका निराकरण कराया जा सके। राजस्व मंत्री कमल पटेल भी बुरहानपुर की अभाविप टीम से जुडे रहे हैं उनके माध्यम से किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। तो वहीं सहकारिता मंत्री से पावरलूम सहित अन्य उद्योग व्यवसाय को राहत के लिए प्रयास होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News