प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के जिलाध्यक्ष बने संजय गुप्ता
अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज एवं प्रदेश प्रभारी राजकुमार अग्रवाल और प्रदेश सह प्रभारी राजेन्द्रसिंह राजपूत की स्वीकृति से एवं प्रदेश अध्यक्ष संजयसिंह रघुवंशी एवं प्रदेश संयोजक भूपेन्द्र पोत्दार और प्रदेश महामंत्री संगठक रामबृजेश तिवारी की अनुशंसा से संभागीय अध्यक्ष विनोद त्यागी द्वारा अलीराजपुर जिले के अनुभवी विभिन्न संगठनो के अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों पर रह चुके सामाजिक, धार्मिक एवं ओजस्वी वक्ता संजय कुमार गुप्ता (सिविल इंजिनियर) को अभियान का जिलाध्यक्ष आलीराजपुर नियुक्त किया गया है। अभियान के अंतर्गत योजनाओ के प्रचार प्रसार का कार्य टीम के साथ करेगे । उनसे अभियान की नीति और उद्देश्यों का पालन करते हुए अभियान के विस्तार और कार्यो को सिद्ध करने में अपना पूर्ण योगदान देने का आग्रह किया गया है |
Tags
alirajpur