एडवोकेट जुनैद कुरेशी असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत | Advocate juned qureshi asangathit kamgar congress ke jiladhyaksh manonit

एडवोकेट जुनैद कुरेशी असंगठित कामगार कांग्रेस के  जिलाध्यक्ष मनोनीत

एडवोकेट जुनैद कुरेशी असंगठित कामगार कांग्रेस के  जिलाध्यक्ष मनोनीत

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के  निर्देशानुसार एवं असंगठित कामगार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष बिसेन के आदेशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया की सहमति से प्रदेश सचिव जहीर मुगल की अनुशंसा पर एडवोकेट जुनैद कुरैशी को असंगठित कामगार कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर संपूर्ण जिले में हर्ष एवं उसी की लहर छा गई है। श्री कुरेशी के मनोनयन पर  नपा अध्यक्ष सेना पटेल,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाबू पटेल, प्रभारी शहर काजी सैयद हनीफ मियां, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर,  वरिष्ठ नेता पर्वतसिंह राठौर, एडवोकेट  प्रकाश जेन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अजहर चंदेरी, जोबट शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया,अलीराजपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सराडा  विधायक प्रतिनिधि मोनू भैया, आईटी सेल जिलाध्यक्ष इरशाद चंदेरी, जीतू अजनार, सलमान बाबा, अरशद खान आदि ने बधाई प्रेषित की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post