शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न मारपीट करने वाले फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया ईनाम घोषित | Shasakiy kary main vyavdhan utpann marpit krne wale farar aropi

शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न मारपीट करने वाले फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया ईनाम घोषित

शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न मारपीट करने वाले फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया ईनाम  घोषित

जबलपुर (संतोष जैन) - थाना बरेला में अपराध क्रमांक 201/2020 धारा 186,353,332,294,506,188,427,34 भादवि एवं 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम, तथा 3 सार्वजनिक सम्पत्ति छति निवारण अधिनियम 1984 के प्रकरण में  1-नरेश भूमिया, 2-दिन्नू चौधरी, 3-बंटी उर्फ गनेश चौधरी  फरार है जिनकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।
                
फरार आरोपी 1-नरेश भूमिया पिता नन्हेलाल भूमिया उम्र 23 वर्ष निवासी कटियाघाट बरेला, 2-दिन्नू चौधरी पिता मोहन चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी कटियाघाट बरेला, 3-बंटी उर्फ गनेश चौधरी पिता भंगीलाल उर्फ चैनलाल चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी कजरवारा पुरानी बस्ती गोराबाजार  को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने वाले को 3000-3000/- (तीन-तीन हजार रूपये)  के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा आज दिनॉक 18-5-2020 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा की गयी है।

Post a Comment

0 Comments