उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए एसडीएम जैन ने किया अली असगर बोहरा का सम्मान | Utkrisht patrakarita ke liye sdm jain ne kiya ali asgar bohra ka samman

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए एसडीएम जैन ने किया अली असगर बोहरा का सम्मान

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए एसडीएम जैन ने किया अली असगर बोहरा का सम्मान

मेघनगर (जिया उल हक़ क़ादरी) - 71वां गणतंत्र दिवस पर शहर में वैसे तो कई आयोजन हुए। लेकिन मुख्य आयोजन के बाद रोटरी क्लब अपना द्वारा नगर की कई समाजसेवियों उत्कर्ष कार्य करने पर प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इसी के साथ नगर के पांच मीडिया कर्मियों का एसडीएम पराग जैन द्वारा सम्मान किया गया। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए शहर के युवा अली असगर बोहरा को उनकी बेहतरीन लेखनशैली, ज्वलंत समस्याएं उठाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शासन की महत्ती योजनाओं को अपनी कलम के बल पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक धरातल पर उतारने के लिए एसडीएम पराग जैन ने प्रमाण पत्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं निलेश भानपुरिया सुभाष गहलोत अमित भंडारी एवं जेयश झामर को पत्रकारिता सम्मान से नवाजा गया।

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए एसडीएम जैन ने किया अली असगर बोहरा का सम्मान

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए एसडीएम जैन ने किया अली असगर बोहरा का सम्मान

Post a Comment

Previous Post Next Post