विजयदशमी पर्व पर विजय जयघोष के साथ नगर में प्रातः निकला पथ संचलन
देपालपुर (दीपक सेन) - विजयदशमी पर्व पर विजय जयघोष के साथ नगर में प्रातः निकला पथ संचलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देपालपुर में निकाला गया पथ संचलन जिस में शामिल हुए नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के संघ कार्यकर्ता। देपालपुर नगर में प्रातः नगर की शांति विहार कॉलोनी से पथ संचलन आरंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड, बाजार चौक, चमन चौराहा ,गौतमपुरा नाका ,जूना बाजार ,कृष्णा कॉलोनी, बेटमा रोड होता हुआ पुनः प्रारंभ स्थल पर पहुंचा नगर में जगह-जगह पथ संचलन का पुष्प से समाज जन द्वारा स्वागत किया गया। संचलन के पूर्व सभी संघ कार्यकर्ताओं का बौद्धिक हुआ जिसमें संघ पदाधिकारियों द्वारा संघ के प्रत्येक सदस्य को संघ की गतिविधियों के बारे में व भविष्य की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई जिसके पश्चात पथ संचलन नगर में निकाला गया।
Tags
dhar-nimad