पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध
पेटलावद (मनीष कुमट) - पेटलावद बदनावर राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश से हुआ बाधित दिनभर की कड़ी धूप के बाद शनिवार को दोपहरलगभग 4:00 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया बारिश का दौर लगातार 1 घंटे से अधिक समय तक चलता रहा जिस दौरान आंधी तूफान के साथ ओले भी गिरे साथ ही दुकानों पर लगे चद्दर शेड भी उड़ गए जिससे लोग इनकी चपेट में आते आते बाल बाल बच गए इस तेज बारिश वह आंधी तूफान के कारण थांदला बदनावर रोड गांव मठिया कुए के पास एक वृक्ष भी बीच सड़क पर गिर गया जिससे बीच मार्ग पर गिरे इस वृक्ष ने नेशनल हाईवे मार्ग को अवरूद्ध कर दिया जिससे एक लंबा जाम मार्ग पर लग गया वहीं बारिश रुकने के बाद किसान सोयाबीन की फसल कटाई में जुड़ गए थे और कई खेतों में कटी सोयाबीन थी जो पानी में बह गई जिससे किसी के चेहरे पर मायूसी छा गई ।
Tags
jhabua

