महात्मा गांधी जी की जयंती बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाई गई
दमुआ (रफीक आलम) - राष्टपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन दमुआ नगर पालिका परिसर मे मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय, हाई स्कूल कन्या शाला हाईस्कूल बालक शाला, साला के छात्र छात्राओं ने महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाते हुए रैली निकाली।शालाओं में भी महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। सभी छात्र छात्राएं गणमान्य नागरिक नगर पालिका के सभी पार्षद सभापति अधिकारी कर्मचारी आम जनता भारी संख्या में इकट्ठा हुई। जहां सभी वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आत्मसात करने की बात कही। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने अपने उद्बोधन में बताया श्रीनगर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा एवं पॉलिथीन मुक्त बनाने में नगर पालिका प्रशासन का आम जनता सहयोग प्रदान करें। नगर पालिका दमोह द्वारा आम जनता के लिए एप आज से चालू किया गया है।जिसके माध्यम से आम जनता घर बैठे शासन की सभी सुविधा का लाभ ले सकती है साथ ही नल जल ,प्रकाश, मकान टैक्स का भी ऐप के जरिए भुगतान किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए शासन की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबाके , उपाध्यक्ष डॉ.गंगाधर बारस्कर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद निरापुरे, प्रवक्ता लखन पंडोले क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजू सोलंकी , सोहन सरेआम, सह प्रवेक्षक कमल मदान,नीटू गांधी, पत्रकार रमेश राही इत्यादि ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा अहिंसा, स्वच्छता, त्याग बलिदान के जज्बे को आत्मसात करने पर बल दिया।उसके उपरांत इंदिरा चौक में सभी गणमान्य नागरिक समाज सेवी पत्रकार गण नगरपालिका का पूरा अमला महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी कांग्रेसियों ने पैदल चलकर रामधुन का गान किया और महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी कांग्रेसियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
Tags
chhindwada