गरबा पांडालों पर गरबों का रंग देर रात्री तक दिखाई दे रहा है
नागदा/धार (संतोष जायसवाल) - नवरात्री पर्व में प्रतिदिन भक्तों द्वारा अति प्राचीन चामुण्डा माताजी मंदिर व फोरलेन स्थित माताजी मंदिर पर आरती में शामिल होकर माँ के दर्षनार्थ पहुँच रहे हैं। नगर में धीरे -धीरे गरबा पांडालों पर गरबों का रंग देर रात्री तक दिखाई दे रहा है। आयोजकों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। नगर के आदर्श रामायण मंडल सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति शनि चौक वही गरबों की अलग ही छटा बिखेरने वाले गरबा पांडाला बाबा रामदेव युवा संगठन नीम चौक पर 100 से अधिक बालिकाओं द्वारा प्रतिदिन आकर्षक वेषभुषा में गरबों के साथ माँ की आराधना की जा रही है। शनिवार रात्री कार्यक्रम में कृष्णा गरबा ग्रुप बदनावर द्वारा देर रात्री तक गरबें, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन्मेजय भदोरिया विजेंद्र बना उपसरपंच नितिन सांखला डॉ आर चतुर्वेदी पत्रकार पंडित शीतल प्रसाद पांडे विजय कोठारी संतोष जायसवाल अनवर मंसूरी अनोखीलाल राठौड़ जितेंद्र भाटी विकास श्रोत्रीय जयेश श मेहता मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत संगठन अध्यक्ष महेंद्र जोशी जगदीश भाटी धीरज चौहान रितेश दग्दी नवीन कुमावत भंवरलाल प्रजापत इंदर कुमावत कैलाश डीआरसा कान्हा दग्दि जितेंद्र दग्दि ने किया नवरात्रि के अंतिम दिन गरबा खेलने वाली बालिकाओं को संतोष जायसवाल अनवरमंसूरी जयेश मेहता महेंद्र जोशी विकास श्रोत्रीय की और से पुरुष्कार दिया जायेगा।
Tags
dhar-nimad