स्पा की आड़ में पांच सितारा होटलों में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, मुंबई पुलिस ने किया भंडाफोड़..jismfaroshi ka dhandha


मुंबई। मसाज और स्पा के नाम पर मुंबई के पांच सितारा होटल और घरों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। जिस्मफरोशी के इस धंधे का मुंबई पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस रैकेट में शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये लोग स्पा सर्विस के नाम पर लोगों को लड़कियां सप्लाई करते थे। इसके लिए ये लोग अखबारों में बकायदा एड छपवाते थे, जहां से ग्राहक इन लोगों को फोन के जरिए संपर्क करते थे। जिसके बाद ये लोग पांच सितारा होटल और घरों में लोगों को लड़कियां सप्लाई करते थे।
स्पा की आड़ में पांच सितारा होटलों में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, मुंबई पुलिस ने किया भंडाफोड़..jismfaroshi ka dhandha
jismfaroshi ka dhandha


स्पा की आड़ में देह व्यापार मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी महेश देशाई ने बताया कि इस पूरे सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड रंजीत सिंह है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी रंजीत को पहले भी गिरफ्तार किया गया था, उस वक्त उसे मुंबई में चार स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त दो स्पा सेंटर पर छापेमारी के बाद उन्हें बंद कर दिया गया था। लेकिन बावजूद इसके रंजीत सिंह ने फिर से इस धंधे को शुरू कर दिया।

पांच सितारा होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा पुलिस ने बताया कि आरोपी रंजीत सिंह अब पांच सितारा होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा करता है। इसके लिए वह बकायदा अखबार में प्रचार देता है, जिसकी मदद से रंजीत होटलों में लड़कियां सप्लाई करता था। जब पुलिस ने होटल के कमरे में छापेमारी की तो तीन लड़कियां बरामद की गई, जिसने जिस्मफरोशी के लिए होटल में लाया गया था।
नगदी बरामद जानकारी के अनुसार पुलिस ने होटल के कमरी से तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया। अलग-अलग होटलों पर छापेमारी के बाद इन लोगों के पास से 5-10 लाख रुपए और 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और रंजीत सिंह के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post