बिरसा सामुदायिक भवन में संपन्न हुई भाजपा मंडल बिरसा की बैठक
बालाघाट /बिरसा (टोपराम पटले) - भारतीय जनता पार्टी मण्डल बिरसा मे संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी को अपनाकर पुरे देश में जोर शोर से चलाया जा रहा है।इसी के तहत आज भाजपा मंडल बिरसा मे सदस्यता अभियान के संभागीय प्रभारी मान जसवंत सिंह हांडा (पूर्व विधायक शाजापुर),और मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनट मंत्री व बालाघाट विधायक मान गौरीशंकर बिसेन,भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं सभापति संचार व संकर्म समिति जिला पंचायत बालाघाट के मान उमेश देशमुख,भाजपा मंडल बिरसा के सदस्यता अभियान के सह प्रभारी व भाजपा किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष पूर्व मण्डल महामंत्री डॉ बी एल पटले भाजपा मंडल मलाजखंड के मण्डल अध्यक्ष पुष्पराज पारधी,मण्डल मलाजखंड के महामंत्री बुधनसिह मर्सकोले,बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अवसर पर जिले के लाड़ले नेता पूर्व कृषि मंत्री बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि यह संगठन पर्व पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन यह अभियान को राष्ट्र उत्थान के लिए एक महायज्ञ है जिसमें हर भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे आकर संगठन के कार्य के साथ राष्ट्र हित में अपना योगदान दिया जाए ताकि देश और भी मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़े।जिसके लिए समाज के हर वर्ग को भाजपा परिवार का सदस्य बनाया जाए।ताकि समाज का कोई भी आदमी छूट न जाये।
बैठक मे सदस्यता अभियान के संभागीय प्रभारी जसवंत सिंह हांडा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का मूल आधार है उसकी विचारधारा।राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा और इस विचार को विस्तार देने का काम ही सदस्यता अभियान हैं।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रमेश ऐड़े, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश चौधरी,महामंत्री मनोज बिसेन,पमीर पटले,चित्र कुमार ठाकरे, उपसरपंच,भागचंद पटले,जयचंद पंद्रे,पंकज मिश्रा,कृष्णा यादव,भुनेश ठाकरे,महेश वरलानी,महासिंह टेकाम सरपंच, ज्ञानचंद राहंगडाले,यशवंत भाषन्त,उमाशंकर टेम्भरे,कपूरचंद ठाकरे,प्रताप ठाकरे,अशोक राहंगडाले आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठन हित में उपस्थिति रही।
Tags
dhar-nimad