50वी वाहिनी एसएसबी द्वारा लघु सामाजिक चेतना अभियान चलाया जा रहा है

50वी वाहिनी एसएसबी द्वारा लघु सामाजिक चेतना अभियान चलाया जा रहा है


पचपेड़वा/बलरामपुर (प्रमोद पांडेय) - 50 वी वाहिनी एस.एस.बी. बलरामपुर के द्वारा भारत - नेपाल सीमा स्थित त्रिलोकपुर सीमा चौकी के कार्य क्षेत्र सीमावर्ती गाँव मजगावँ के प्राथमिक विद्यालय के प्रागण में दिनांक 29/07/2019से 31/07/2019 तक लघु सामाजिक चेतना अभियान  चलाया  जा रहा है।आज दूसरे दिन के इस कार्यक्रम में गांधी इन्टर कालेज बढ़नी ,अमर बाल विद्या मन्दिर बढ़नी और प्राथमिक विद्यालय मजगावँ के बच्चों ने बहुत ही शानदार सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के माध्यम राष्ट्र एकता और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सन्देश दिया। छोटे बच्चों के लिए। खेल कूद का भी आयोजन किया गया। 50वी वाहिनी के उप कमान्डेंट श्री ब्रजेश सिंह प्रतिहार ने बताया कि इस इस तरह सीमावर्ती क्षेत्र जनजागरण अभियान चला कर ओर सास्कृतिक कार्यक्रम करके लोगों को जगरूक किया जाता।इस बार हमारा  मोटो 'बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ' है।जो भारत सरकार की एक मेन मुहिम है।आज का बढ़ता लिगांनुपात हमारे देश के लिए नहीं अपितु पूरे विश्व के सामने एक गंभीर समस्या है। लोग लडके की  लालसा में लड़कियों  मां के गर्भ में ही मरवा देते है उसे इस दुनिया का मुंह तक नहीं देखने देत। जबकि वह तो इस मानव जीवन का आधार है। एक लड़की अपना पूरा जीवन सेवा लगा लेती है वह मां बन कर बच्चे का पालन पोशण करती है जबकि बहन बनकर साहानाभूति और पत्नी बनकर पूरा जीवन सेवा में लगा देती।इस समाज में भूर्ण हत्या एक अभिषाप बना है। सीमांत मुख्यालय  लखनऊ से आए जाज बैन्ड जौशिले की सानदार मनमोहक प्रस्तुति ने सभी लोगों का मन मोह लिया। बल कार्मिक मोहम्मद इकबाल ने एक देश भगति कविता सुना कर खुब वाहवाही लूटी तो बल कार्मिक उतपल घोस ने अपने मीठे सुरीले गीतों सभी लोगों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। मानव चिकित्सा और पशु चिकित्सा कैम्प लगा कर लोगों को मुफ्त दवाईयां दी गई। गाँव के प्रधान हरिचंद, मुख्य अतिथि हारुन रशीद खान, मोहम्मद जाहिद खान उर्फ गुड्डू भइया प्रधान परसा विजुआ कला, डाक्टर आफताब आलम, कमर फैसला और एस.एस.बी.त्रिलोकपुर सीमा चौकी प्रभारी निरीक्षक रणजीत वैद्य, तेजराम, जय नारायण बराला, अवनिश, आशोक मीणा, मनीष, सीन्दे वंकेट राव, राकेश, अनिल कुमार, अमन आदि बल कर्मि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post