वन परिक्षेत्र सरदारपुर में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन aayojan Aajtak24 News |
धार – वन मंडल धार के वन परिक्षेत्र सरदारपुर में 9 जनवरी 2025 को एक विशेष अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश एको पर्यटन विकास बोर्ड, मध्य प्रदेश राज्य लघु वनों पक्ष व्यापार एवं विकास सहकारी संघ मर्यादित और मध्य प्रदेश केंपा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में वन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता और समझ विकसित करना था। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलेडी के 120 छात्रों का दल शामिल हुआ, जिन्हें वन भ्रमण पर ले जाया गया। इस भ्रमण के दौरान छात्रों को प्रकृति से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराया गया। शिविर के प्रारंभ में 2024-25 की मुख्य थीम "बाग हम हैं बदलाव" के बारे में जानकारी दी गई। नेचर ट्रेल के दौरान, मास्टर ट्रेनर श्री राहुल सोलंकी ने पक्षी दर्शन, पर्यावरण में पक्षियों का महत्व, और प्राणियों की खाद्य श्रृंखला पर विस्तार से समझाया। भ्रमण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था भी की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस आयोजन में श्री अशोक कुमार सोलंकी (वन मंडल अधिकारी धार), श्री संतोष कुमार रणशोरे (उप वन मंडल अधिकारी सरदारपुर), श्री सेंटर सोलंकी (वन परिक्षेत्र अधिकारी सरदारपुर), श्री जोगड़ जम्मरा (परिक्षेत्र सहायक सरदारपुर), श्री विक्रम सिंह निनामा (परिक्षेत्र सहायक बदनावर), श्री अमन सिंह टैगोर (परिक्षेत्र सहायक राजगड), श्री संजय दीक्षित पीटीआई सहित वन परिक्षेत्र सरदारपुर के समस्त कर्मचारी और शासकीय विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।