अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न sampann Aajtak24 News

 

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न sampann Aajtak24 News 

सीहोर - मध्य प्रदेश सफाई आयोग की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रताप करोसिया के नेतृत्व में भोपाल में अयोजित हुई। जिसमें प्रदेश भर से युनियन के दपधिकारी व सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष छुट्टन चावरिया से पदाधिकारीगण मनोहरलाल घावरी, देवकुमार बायेत, मुकेश चावरिया भी शामिल हुए।  प्रदेश स्तरीय बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन 7262 के राष्ट्रीय सचिव राजू पहलवान सांगते, मध्य प्रदेश अध्यक्ष कमल भाटी, अनिल पहलवान खरे, कार्यवाहक अध्यक्ष रूपेश कल्याणे, प्रदेश महामंत्री विजय सांगते, मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पारस करोसिया, शहर अध्यक्ष राकेश बंजारे, मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ के शहर अध्यक्ष संजय सांगते काका, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन 7262 के शहरअध्यक्ष राजेश गोसर, कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार कल्याणे सहित मध्य प्रदेश के समस्त सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर सागर से पधारे अरविंद मछंदर को मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रताप करोसिया द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि आयोग द्वारा संपूर्ण मांगे जो संयुक्त मोर्चा के रूप में दी गई थी। सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों में चार मांगों का निराकरण आज होने की पूर्ण संभावना है।  जिसमें 2016 तक के समस्त सफाई कर्मचारियों को विनियमितीकरण का लाभ प्राप्त होगा ,एक से अधिक घर में स्थाई नौकरी होने पर किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसे अनुकंपा का लाभ दिया जाएगा, मेडिकल के आधार पर परिवार के किसी भी व्यक्ति को स्वेच्छा सेवानिवृत्ति देकर नौकरी दी जाएगी  आदि ज्वलंत मांगों का निराकरण होने की पूर्ण संभावना है, जिसका शीघ्र ही आदेश जारी हो जावेगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post