01 सितम्बर सुबह तक जिले में 39 इंच से अधिक वर्षा दर्ज | 01 september subah tak jile main 39 inch se adhik varsha darj

01 सितम्बर सुबह तक जिले में 39 इंच से अधिक वर्षा दर्ज

01 सितम्बर सुबह तक जिले में 39 इंच से अधिक वर्षा दर्ज

रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - इस मानसून सत्र में जिले में वर्षा का औसत पार हो गया है। जिले की सामान्य  औसत वर्षा 918 मिलीमीटर है जबकि इस वर्ष अब तक 990.85 मिलीमीटर अर्थात 39 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 28 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी।

01 सितम्बर की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए 24 घंटो के दौरान जिले में औसतन लगभग 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान जावरा में 28 मिलीमीटर, ताल में 3 मिलीमीटर, रतलाम में 17 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

0 Comments