किक बाक्सिग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर अम्बिका जाट का भव्य स्वागत | Kick boxing rashtriya pratiyogita main silver medal jitne pr ambika jat ka bhavy swagat

किक बाक्सिग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर अम्बिका जाट का भव्य स्वागत

किक बाक्सिग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर अम्बिका जाट का भव्य स्वागत

केसूर (अनिल परमार) - समी पस्थ ग्राम माचकदा छोटे से गांव में पली बढ़ी प्रतिभावान लाड़ली बेटी जिसने राष्ट्रीय किक बाक्सिग प्रतिस्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली सु श्री अम्बिका इश्वरलाल जाट माचकदा ने पचपन किलो वर्ग में चुनौती पूर्ण प्रर्दशन करते हुए पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफलता हांसिल की।गृह नगर आगम पर इन्दौर,घाटाबिल्लौद, सादलपुर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन भारत माता परिसर चमन चौराहे पर रखा गया।विष्णु पटेल, सुभाष जाट एवं रामभरोसे वर्मा ने साफा बंधवाकर शाल श्री फल व भेंट देकर सम्मान किया गया।साथ मे पधारे मुख्य प्रशिक्षक भारतीय सेना के सेवा निवृत्त कारगिल युद्ध में शोर्य दिखाकर विजयश्री दिलाने के अहं भूमिका निभाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय रनिग के  खिलाड़ी केप्टन सुरेन्द्र सिंह इन्दौर, एवं रघुवीर पटेल गुर्जर राष्ट्रीय अध्यक्ष देव सेना इन्दौर का भी नागरिक अभिनंदन किया गया। उपस्थित नागरिकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।माचकदा पहुंचे पर नगर से बाहर से ही अम्बिका को घोड़ी पर बिठाया गया चलसमारोह के साथ मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई जगह जगह गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।मंन्दिरों के दर्शन करते हुए निवास पर पहुंचे जहां बद्रीलाल जाट ने अभिनंदन किया।मिठाई बांटी गई। अतिथि केप्टन सुरेन्द्र सिंह ने बालिकाओं को पढ़ाने की प्ररेणा दी ओर बताया कि बहादुर बालिका अब भारत का प्रतिनिधित्व करेगी और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगी। पटेल ने अम्बिका के अथक परिश्रम की सराहना की। सादलपुर एवं माचकदा में बड़ी संख्या में लोगों की गरिमा मय उपस्थिति रही। संचालन रामभरोसे वर्मा ने किया। आभार श्याम जाट ने माना।

किक बाक्सिग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर अम्बिका जाट का भव्य स्वागत

Post a Comment

0 Comments