हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर ठेकेदार के खिलाफ फूटा गुस्सा
बालाघाट (देवेंद्र खरे) - हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंतो आज नेहरू स्पोर्टिंग क्लब द्वारा मनाते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर हॉकी को दिए गए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान हॉकी ग्राउंड में एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण में हो रही देरी पर पदाधिकारियों का गुस्सा ठेकेदार के खिलाफ ऐसे फूटा की उन्होंने इसकी शिकायत आज आ रहे मुख्यमंत्री से करने और जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन तक करने की बात कही। गौरतलब हो कि ठेकेदार सत्यनारायण अग्रवाल द्वारा हॉकी मैदान में निर्माण का ठेका लिया गया है, जो क्षेत्रीय विधायक के करीबी है, ऐसे में उनकी ही कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए है, जिसमे तो कई पार्टी से जुड़े भी है। क्लब के कहना है कि काम की गति बढ़ाई जाये या फिर ठेकेदार को बदला जाये।
Tags
Balaghat