भाजपा नेता गोपाल कन्नौज के देहांत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक का माहौल | Bhajpa neta gopal kannoj ke dehant ki khabar sunte hi shetr main shok ka mahol

भाजपा नेता गोपाल कन्नौज के देहांत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक का माहौल

भाजपा नेता गोपाल कन्नौज के देहांत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक का माहौल

धरमपुरी (गौतम केवट) - धरमपुरी- मनावर विधानसभा क्षेत्र के अजय योद्धा समाज प्रेमी भाजपा नेता गोपाल कन्नौज का बीती शाम आंधी तूफान के चलते घर की छत पर बने सीमेंट के पतरे गिरने से उनका निधन हो गया। बीते दिन शाम को क्षेत्र में आंधी तूफान का माहौल बन गया था, तेज गति से चलने वाली हवाओ ने क्षेत्र में धूल मिट्टी उड़ने के साथ-साथ एक तूफान जैसा माहौल बना दिया था। ग्राम भिकनियाखेड़ी में भी हवाएं तेज़ थी वही छत पर बने सीमेंट पे पतरे तेज हवाओं के कारण उड़ने लगे और वही खड़े मिलनसार नेता गोपाल कन्नौज के ऊपर आ गिरे। जिसके कारण भाजपा नेता को गंभीर चोटें लगी, प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें उपचार हेतु बाकानेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते मे ही उनका निधन हो गया। पीएम के बाद 8:00 बजे उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

भाजपा नेता गोपाल कन्नौज के देहांत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनावर पहुंचे जहां उनका पीएम हुआ, जिसमें मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे नारायण सोनी, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम निगवाल आदि तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

गोपाल कन्नौज क्षेत्र में लगातार सक्रिय थे उन्होंने पूर्व में मनावर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ कर जनाधार हासिल किया था। कोरोना काल में भी उन्होंने अपनी लगातार सेवाएं दी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल एवं अन्य सामग्री भेंट करते रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post