आम आदमी पार्टी ने निगम आयुक्त को जल कर और संपत्ति कर की वृद्धि मामले में सौपा ज्ञापन
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - आज आम आदमी पार्टी ने नगर निगम आयुक्त को जलकर ओर संपत्ति कर वृद्धि के मामले में ज्ञापन सोप कर चेतावनी देते हुए जिला अध्यक्ष रियाज खोकर ने कहा कि अगले 4 दिनो में अपना फैसला वापस नही लिया गया तो आम आदमी पार्टी अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठेगी वही पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शांतनु पाटीदार ने कहा भाजपा और कांग्रेस 1 सिक्के के 2 पहलू है, आज कांग्रेस बड़े आवाज में निगम का विरोध कर रही है, जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब कमलनाथ सरकार ने ही निगम का बजट घटाया था। उन्हें जनता की चिंता जितनी आज हो रही है, वही पहले क्यों नही हुई यह सवाल जनता जानना चाहती है।
वही भाजपा जहां निगम के बजट का हवाला देकर जनता पर कर का भार थोप रही है, तो आज प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है, कर का भार थोपने की बजाय प्रदेश सरकार से पुनः पुराना बजट क्यों नही पास करवाते।
आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी ने लगाया पक्षपात का आरोप कहा मुख्यमंत्री जी ने इंदौर में नल जल कर संपत्ति कर एवं कचरा प्रबंधन कर जब स्थगित कर दिया तो बुरहानपुर में क्यों नहीं? बुरहानपुर में भी कीजिए वरना आंदोलन होगा।