खंडवा में सात दिन का लॉकडाउन, 15 से 23 अप्रैल तक रहेंगा लॉकडाउन| Khandwa main 7 din ka lockdown

खंडवा में सात दिन का लॉकडाउन, 15 से 23 अप्रैल तक रहेंगा लॉकडाउन

खंडवा में सात दिन का लॉकडाउन, 15 से 23 अप्रैल तक रहेंगा लॉकडाउन

बुरहानपुर-खण्डवा (अमर दिवाने) - कोरोना संक्रमण के बीच खंडवा जिला प्रशासन ने एनवक्त पर चौंका देने वाला फैसला लिया हैं। खंडवा में 7 दिन का लॉकडाउन लगाया गया हैं। लॉकडाउन 15 अप्रैल की रात 9 बजे से 23 अप्रैल की सुबह 9 बजे तक रहेंगा। लॉकडाउन की पुष्टि एसडीएम ममता खेड़े ने की हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी किए गए है। हालांकि, लॉकडाउन को लेकर व्यापारी वर्ग को पहले से सचेत किया गया था। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बाजार में अचानक भीड़ ना उमड़ पड़े इसलिए फैसला लिया गया हैं। इधर, आम नागरिकों का कहना है कि 07 दिन का लॉकडाउन यदि बिना किसी पूर्व सूचना के लगाया जा रहा है, तो उनके लिए परेशानी होगी। राशन-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं लॉकडाउन के दौरान कैसे जुटा पाएंगे। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 188 है। जिले में कोरोना के 33 नए संक्रमित मरीज मिले। अब जिले में 188 मरीज एक्टिव हैं। इनमें खंडवा के 137 मरीज शामिल हैं। हरसूद के 24, पंधाना के 19 और पुनासा के 9 मरीज भी इनमें शामिल हैं। कोरोना आइसोलेशन वार्ड में कुल 70 मरीज भर्ती हैं। जिला महामारी विशेष डॉ. योगेश शर्मा ने बताया अब तक कुल 2940 लोगों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसी तरह अब तक जिले में कुल 3199 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 71 है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News