घायल शिक्षिका की उपचार के दौरान गुजरात मे हुई मौत | Ghayal shikshika ki upachar ke douran gujarat main hui mout
घायल शिक्षिका की उपचार के दौरान गुजरात मे हुई मौत
अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - विगत माह अलीराजपुर बस स्टैंड पर एक निजी वाहन ने स्कूल शिक्षका नीलोफर पठान को टक्कर मार दी थी। जिसके चलते वह गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। प्राथमिक उपचार हेतु उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था। वाहन चालक ने शिक्षिका को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी थी कि वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं थी। चिकित्सको ने शिक्षिका की हालत को देखते हुवे बाहर गुजरात रेफर कर दिया। बड़ोदा के एक निजी अस्पताल में शिक्षिका को भर्ती कराया गया। वहा भी उपचार शुरू हो गया था, परंतु वह जिंदगी और मोत के बीच जूझती रही। वह करीब डेढ़ माह से अस्पताल में भर्ती थी। अंततः आज उसकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि उसके परिजनों ने की है। शिक्षिका की मौत पर नगर के विभिन्न समाज के प्रबुद्धजनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा शिक्षको ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
Comments
Post a Comment