महालक्ष्मी पुजन के बाद नगर मे हुई रंगारंग आतिशबाजी, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व | Mahalaxmi poojan ke baad nagar main hui rangarang aatishbaji

महालक्ष्मी पुजन के बाद नगर मे हुई रंगारंग आतिशबाजी, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

आकर्षक रोशनीयो से जगमगाया नगर

महालक्ष्मी पुजन के बाद नगर मे हुई रंगारंग आतिशबाजी, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

आलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - दीपावली पर्व के अवसर पर शनिवार को शुभ मुहूर्त के दौरान अधिकांष नागरिको द्धारा महालक्ष्मी का विधि-विधाननुसार पुजन किया गया। पुजन के पश्चात जमकर आतिषबाजी का नजारा देखने को मिला। आतिषबाजी इस ढंग से हुई कि आसमान गुंजायमान हो गया और आसमान सप्तरंगी झीलमील सितारों से सज गया। उक्त मुहूर्त के अलावा भी शेष रात्री के मुहूर्तो में भी कुछ नागरिको ने पुजा की। शुभ चैघड़ियो में पर्याप्त अंतराल होने से नागरिको ने शांति से पुजा-अर्चना का कार्य संपन किया। शुभ चैघड़ियो में अलग-अलग शुभ मुहूर्त होने से नागरिको ने शांति से पुजा-अर्चना का कार्य सम्पन्न किया।

बहीखातो की पुजाकर परंपराओ का निर्वहन किया

नगर में दीपावली पर्व के दौरान दोपहर के शुभ-मुहूर्त में नगर के अनेक व्यापारी बंधओ ने बही खातो एवं रोजमेल की पुजा-अर्चना कर पर्व की परंपराओ का निर्वहन किया। पुजा के दौरान व्यापारियांे ने अपनी प्राचिन पंरपरा के अनुसार सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर एवं सिर पर सफेद फर वाली टोपी पहन रीति-रिवाज अनुसार प्रारंभ में कंकु चावल से बही का पुजन किया। उसके पष्चात दीप प्रज्जवलित कर आरती सम्पन्न की। नगर में बहीपुजन की विषेष परंपरा के चलते महालक्ष्मी पुजन के पुर्व ही इसकी पुजा सभी व्यापारियो द्वारा कर ली जाती है। बही पुजन के बाद फटाखे भी छोड़े गए। 

महालक्ष्मी पुजन के बाद नगर मे हुई रंगारंग आतिशबाजी, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

आकर्षक रांगोली से सजे घर आंगन

दीपावली पर्व के अवसर पर समाज की महिलाओ, युवतियो व बालिकाओ ने अलसुबह उठकर अपने घर आंगन की सफाई कर लक्ष्मीजी की प्रसन्नता एवं उनके स्वागत सत्कार के लिए अपने घर आंगन को बहुत ही आकर्षक रांगोलियां बनाई गई। दिनभर इन आकर्षक रांगोलियो को जनमानस द्वारा निहारा गया। उसके पश्चात शाम को लक्ष्मी पुजन के पुर्व पुनः नई रांगोलियां प्रत्येक घरो के आगे बनाई गई। आज लक्ष्मी पुजन का दिन होने से लोगो ने विषेषकर अपने घरो के आगे गेंदे के फुल की माला अषोक व आम के पत्तो से तोरण द्वारा लक्ष्मी पुजा की खुषी में लगाए। वहि लोगो ने वाहनो की भी पुजा अर्चना की। इधर दीपावली को लेकर नगर में सुबह से बाजारो मे लोगो की भारी भीड उमडी। लोगो ने आवष्यकता अनुसार विभिन्न प्रकार की सामग्रीयो की खरीददारी की। वही कोरोना काल के चलते अधिकांश लोग बाजारों में बिना मास्क पहनकर खरीददारी करते हुवे नज़र आए वही दुकानदार भी कोरोना संक्रमण को भूलकर बिना शोषल डिस्टेंड के ग्राहकी करते हुवे मशगूल दिखाई दिए। 

महालक्ष्मी पुजन के बाद नगर मे हुई रंगारंग आतिशबाजी, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

पुजा के बाद रोषनी देखने उमड़ी लोगो की भीड

नगर में महालक्ष्मीजी का पुजन सम्पन्न होने के बाद नगर की पुरानी परंपरा के अनुसार पुरे नगर में दीपावली पर्व के लिए की गई रोषनी को देखने के लिए लोगो की भीड उमड़ी। हर कोई नागरिक पर्व की खुषियो से सराबोर वातावरण में खुद को डुबोकर पर्व का आनंद लुटने को आतुर नजर आ रहा था। शाम से नागरिको के नगर भ्रमण का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ वह देर रात तक चलता रहा। हालाकि प्रषासन द्धारा नगर के सबसे व्यस्तम मार्ग एमजी रोड़ पर सभी प्रकार के वाहनो के आवागमन पर रोक लगी होने से आम नागरीको ने पैदल घुमकर ही रोषनी का मजा लिया। एक प्रकार से नगर में अपनी समृद्धि और उल्लास को व्यक्त करते हुए नागरिकगण प्रमुख मार्गो पर देर तक घुमते रहे। मित्र-मंडलियो में शामील युवको का पहनावा, युवतियों का मेकअप, महिलाओ का श्रंगार व बच्चो की मस्ती पर्व के दौरान प्रमुख मार्गो पर नजर आई।

प्रषासन रहा मुस्तेद

पर्व को लेकर नगर में षनिवार सुबह से ही विषेष चहल-पहल मार्गो पर होने की वजह से पुलिस प्रषासन द्वारा विषेष प्रबंध किए गए थे। एसपी विपुल श्रीवास्तव, एएसपी बिटटु सेहगल के निर्देषन में थाना प्रभारी दिनेषचंद्र सौलंकी एवं यातायात प्रभारी सुभाष सतपडिया ने दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। अनेक स्थानो एवं प्रमुख चोराहो पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। जो मार्ग की यातायात व्यवस्थाओ को बनाए रखने के लिए मुस्तेदी से कार्य कर रहे थे। पुलिस द्वारा रात्री के समय नगर के भ्रमण की परंपरा के चलते एमजी रोड़ पर कड़ी व्यवस्था की गई थी। 

Post a Comment

0 Comments