बुजुर्ग केशर बाई को वृद्धाश्रम में आश्रय मिला | Buzurg kesar bai ko vradhashram main ashray mila

बुजुर्ग केशर बाई को वृद्धाश्रम में आश्रय मिला

बुजुर्ग केशर बाई को वृद्धाश्रम में आश्रय मिला

अंजड (शकील मंसूरी) - नगर अंजड के वार्ड नं 13 में अपनी बहन के घर अस्थाई रूप से रहने वाली बेवा केशर बाई पति स्व.भग्या निवासी छोटाबडदा को अंजड सेवा आश्रम में शुक्रवार आसरा मिल गया। वार्ड नं 13 में अपनी बहन के घर रहकर अपना गुजारा करने वाली केशर बाई की स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना अंजड सेवा आश्रम संचालन कर्ताओं को दी। आश्रम की संचालक संस्था नार्मदीय समिति के सदस्य महिला को विधिवत दस्तावेज पुर्ण करने के बाद आश्रम लेकर आए। आश्रम के संचालक सतीश परिहार ने बताया कि महिला की सूचना अंजड पुलिस को दे दी है।वृद्ध महिला केशर बाई के पति की मृत्यु होने के बाद गोद लिये बेटे ने छोटाबडदा पुनर्वास पर मिले प्लांट पर हक जमा लिया वो खुद भी कुछ काम नहीं करता है, फिलहाल वह अपनी बहन पर निर्भर थी जो कि खुद बुजुर्ग है और बीमार है। अपनो के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है। वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम के बारे में जानकारी मिलने पर वह भी सहर्ष स्वीकार कर आश्रम में रहने को तैयार हो गई, फिलहाल अंजड क्षेत्र का में बिते 1 अक्टुबर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस से प्रारंभ हुआ सेवा आश्रम ऐसे ही बेसहारा बुजुर्गों का सहारा बना हुआ है।जहां पर उन्हें सहसम्मान खाना, स्वास्थ्य बेहतर माहौल और अन्य आवश्यकताओं की आपूर्ति निःशुल्क की जा रही है।

बुजुर्ग केशर बाई को वृद्धाश्रम में आश्रय मिला


Post a Comment

Previous Post Next Post