बालिका से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का एक फरार आरोपित पकड़ाया | Balika se samuhik dushkarm or hatya ka ek farar aropit pakdaya

बालिका से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का एक फरार आरोपित पकड़ाया


रतलाम (संदीप बरबेटा):- पुलिस थाने से भागे करीब साढे 13 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले के आरोपितों में से एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस दल अलग-अलग स्थानों पर आरोपितों की खोजबीन कर रहे थे इसी बीच मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी बिलपांक- धराड़ के कच्चे मार्ग पर स्थित जंगल में पहाड़ी के समीप दिखाई दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस दल वहां पहुंचा और घेराबंदी कर रवि को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा आरोपित दीपक नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपित अलग-अलग दिशाओं में भागे थे। पुलिस दीपक की तलाश चल रही है। गौरतलब है कि 5 सितंबर की रात बालिका से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी तालाब में डूबा कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव एक खेत में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 7 सितंबर को आरोपित दीपक, रवि और कालू को गिरफ्तार किया था। तीनों को मेडिकल कराने जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां से रात करीब 8:30 बजे उन्हें वापस थाने ले गए थे। जीप से उतारकर थाने में ले जाते समय वे पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने लगे थे। इसमें से कालू को वहीं पकड़ लिया गया था। दीपक और रवि अभी वहां से भाग निकले थे

Post a Comment

Previous Post Next Post