पुलिस सख्ती से कर्फ़्यू का पालन करवा रही है, शहर के लालबाग ओर इंदिरा कॉलोनी में निकाला फ्लैगमार्च
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - जिला प्रशासन बुरहानपुर ने अब सड़क पर घूमने वालो को सबक सिखाना शुरू कर दिया गया है। कर्फ्यू में अनुमति निरस्त होने के बाद भी गैस एजेंसी की दुकान खोली गई थी। एचपी गैस के कर्मचारि से पूछा गया तो वह अनुमति नही दिखा सका। इसलिए उन्हें डंडों का शिकार होना पड़ा। संचालक कायद सुरूई को बुलाया गया तो उनके पास भी कोई अनुमति नही पाई गई। फिर भी वह दुकान खोलकर लोंगो को गैस सिलेंडर बाट रहे थे। शनिवार रात 8 बजे जयस्तंभ पर एएसपी, सीएसपी, अपर कलेक्टर ने फ़ोर्स के साथ कर्फ़्यू का उल्लंघन करने वालो पर जमकर लाठियां भांजी एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया गैस ऐजेंसीयो को होम डिलीवरी की छूट दी गई है। लेकिन फिर भी ये लोंग दुकान खोलकर सिलेंडर बाट रहे हैं। और इनका कर्मचारी भी बिना वर्दी पहनकर कार्य कर रहा था। जो अनुमति इन्होंने दिखाई है वह निरस्त हो चुकी है। जिले मे कोरोना महामारी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए हम कानून का पालन अब सख्ती से करायएंगे। किसीको भी कानून का उल्लंघन करने पर बक्शा नही जायेगा।
Tags
burhanpur