वीर जवानों को श्रद्धांजलि के बाद तिरंगा यात्रा निकाली | Veer javano ko shraddhanjali ke baad tiranga yatra nikali

वीर जवानों को श्रद्धांजलि के बाद तिरंगा यात्रा निकाली

वीर जवानों को श्रद्धांजलि के बाद तिरंगा यात्रा निकाली

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - 14 फरवरी शुक्रवार को शाम 5 बजे  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर  सभी ने माल्यार्पण किया । इसके बाद हमारे देश के नौजवान सैनिकों के बलिदान के लिए  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात  विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें जीप पर सवार बच्चे सैनिक बनकर और भारत माता बन कर हाथ में तिरंगा लिए सवार थे। आगे चल रही डीजे पर राष्ट्र भक्ति के गीत बज रहे थे। यात्रा का आयोजन संस्था शिवराय जगदंब पीथमपुर एवं धार द्वारा आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा पीथमपुर नगर , हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, छत्रछाया कॉलोनी, महू नीमच रोड मुख्य मार्ग, आईसर चौराहा एवं नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। युवा काफी तादात में राष्ट्रीय ध्वज लेकर दोपहिया वाहनों से चल रहे थे।


इस कार्यक्रम में मुखय रूप से  राकेश जी गोतम, अशोक थोरात, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता प्रदीप द्विवेदी, डॉ हेमंत हीरो लेदिलीप  थोरात, राय सिंग  मुकाति, , पप्पू असोलिया, संतोष लोखँडे , जगदीश सेन, सुरेश चोकसे कैलाश यादव,, संतोष कटियार ,गब्बर रघुवंशी, सतीश परमार, बालकृष्ण,पाटिल,महेश ,योगेश रघुवंशी, श्याम रघुवंशी, अपेल अगृवाल, गजानँद पथरिया, विनोद पवार,  चुडामन पाटिल,संभाजी बोरसे, नरेश शर्मा, धर्मेंद्र,,लालू शर्मा, विशाल देशमुख,  ,गोरव कुराडे, उमेश तलेले,अर्पित नागर, विकास लोखँडे, दीपु यादव,आसीष शर्मा, राजकुमार सेखावत,मयंक चोकसे, आदि  वरिष्ठ जन उपस्थित थे। संस्था के धनँजय राव थोरात ,सुमित जायसवाल, ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी का आभार माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post