![]() |
| कार्बाइड गन और लैंप से रहें दूर, रीवा SP डॉ. गुरुकरण सिंह ने की अपील |
रीवा। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने आम नागरिकों से कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे उपकरणों के इस्तेमाल से बचना चाहिए, जिनसे दुर्घटना होने की आशंका रहती है।
पुलिस की इस अपील का उद्देश्य लोगों को संभावित खतरों के प्रति जागरूक करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। कार्बाइड से निकलने वाली एसिटिलीन गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है। इसके अनुचित इस्तेमाल से आग लगने, विस्फोट होने और गंभीर चोट पहुंचने का खतरा हो सकता है।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित व्यवहार अपनाने का आग्रह किया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी कार्बाइड गन तथा कार्बाइड लैंप के संभावित खतरों के बारे में जागरूक करें।
Tags
Riwa
