![]() |
| भाजपा नेत्री उर्मिला सिंह दुबे के पुत्र सौरभ का आकस्मिक निधन, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक |
रीवा। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती उर्मिला सिंह दुबे के इकलौते पुत्र सौरभ दुबे के आकस्मिक निधन से परिवार सहित भाजपा संगठन में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता और मऊगंज भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जताया दुख
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सौरभ दुबे के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है। एक मां के लिए अपने इकलौते पुत्र को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
सांसद जनार्दन मिश्रा ने बताया अपूरणीय क्षति
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने सौरभ दुबे के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि कम उम्र में किसी अपने का बिछड़ जाना अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।
भाजपा जिला अध्यक्षों ने व्यक्त की संवेदना
भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सौरभ दुबे के निधन का समाचार दुखद और स्तब्ध करने वाला है। उनके असमय चले जाने से परिवार के साथ संगठन को भी गहरा आघात पहुंचा है। वहीं, मऊगंज भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिजनों को धैर्य और संबल की आवश्यकता है।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
सौरभ दुबे के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश्वर सिंह, विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, महाबली गौतम, राजेंद्र ताम्रकार, राजेंद्र पांडे, गौरव तिवारी, मनीषा पाठक, नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे, रमेश गर्ग, माया सिंह, विमलेश मिश्रा, साधना गुप्ता, शशि किरण मिश्रा, संजुला सिंह, कल्पना श्रीवास्तव, नजमा बेगम, वंदना सिंह, रितु दमन सिंह, राजगोपालचारी, वासुदेव ढारवानी, महेंद्र पांडे, योगेंद्र शुक्ला, जीवनलाल साकेत, विवेक गौतम, उमाशंकर पटेल, प्रबोध व्यास, राजेश सिंह, शरद साहू, मनीष चंद्र शुक्ला, शिवम द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।
सभी ने दिवंगत सौरभ दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति मिले।
