नवागत कलेक्टर आशीष सिंह उज्जैन पहुंचे | Navagat collector ashish singh ujjain pahuche

नवागत कलेक्टर आशीष सिंह उज्जैन पहुंचे

अक्षरविश्व से चर्चा में बोले : सबसे पहले होगा आरडीगार्डी का इलाज और शहर की भौगोलिक स्थिति समझ कर शीघ्र शुरू करेंगे काम

नवागत कलेक्टर आशीष सिंह उज्जैन पहुंचे

उज्जैन (रोशन पंकज) - नवागत कलेक्टर आशीष मिश्रा आज सुबह उज्जैन पहुंच गए। महांकाल मंदिर के शिखर दर्शन कर उन्होंने अपना कार्य आरंभ किया।

यहाँ से वे हरसिद्धि माता मंदिर के बाहर से दर्शन करते हुए चिंतामन की और रवाना हुए। शहर पहुँच कर सबसे पहले अक्षरविश्व से चर्चा में उन्होंने बताया की शहर की भौगोलिक स्थिति को समझ कर जल्द से जल्द शहर को दो कोरोना मुक्त कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। आरडीगार्डी की व्यवस्थाओं को सबसे पहले ठीक किया जाएगा।

अवैध रूप से संचालित हो रही दुकानों पर कार्यवाही होगी और लॉकडाउन का भी अब सख्ती से पालन करवाया जाएगा। कलेक्टर ने आश्वस्त किया की लॉक डाउन के पालन में शहर की आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post