आशीष सिंह ने कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया
उज्जैन (रोशन पंकज) - श्री आशीष सिंह ने आज प्रातः 10:30 बजे उज्जैन कलेक्टर के पद का पदभार ग्रहण कर लिया है .श्री सिंह 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे इसके पूर्व नगर निगम उज्जैन में आयुक्त, देवास कलेक्टर तथा नगर निगम इंदौर आयुक्त पद पर कार्य कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व कलेक्टर श्री शशांक मिश्र स्थानांतरण मंत्रालय भोपाल में अपर सचिव के पद पर हुआ है।
Tags
dhar-nimad
