कोरोना योध्दाओं को सम्मानित कर मनाई परसुराम जयंती
सर्व ब्राम्हण समाज ने किया सम्मानित
आमला (रोहित दुबे) - कोरोना संक्रमण और लाक-डाउन की स्थिति में इस वर्ष सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा परसुराम जयंती पर कोई बड़ा आयोजन नहीं किया। परसुराम जयंती नगर के ब्राम्हण परिवारो ने अपने-अपने घरो में ही मनाई और पूजा अर्चना की। माता मन्दिर में भी पूजारी द्वारा भगवान परसुराम की विधि विधान से पूजा की गई। ब्राम्हण समाज ने परसुराम जयंती पर इस वर्ष कोरोना योध्दाओ को भी सम्मानित किया। सर्व ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियो ने पुलिस थाने पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुलिसकर्मियो का सम्मान किया। ब्राम्हण समाज ने नगर निरीक्षक सुनील लाटा को पुष्पगुच्छ और सेनेटाईजर की बाॅटल भेंट की साथ ही भगवान परसुराम का प्रसाद सभी पुलिसकर्मियों के लिए दिया। ब्राम्हण समाज ने तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। तहसीलदार नीरज कालमेघ को पुष्पगुच्छ और सेनेटाईजर बाॅटल भेंट की। सभी कर्मचारियो के लिए प्रसाद वितरण किया। ब्राम्हण समाज द्वारा नगर पालिका के कर्मचारियों के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एच.आर.खाड़े को सम्मानित किया। कोरोना योध्दाओ के रूप में ब्राम्हण समाज द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियो को भी सम्मानित किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अशोक नरवरे का सम्मान किया। ब्राम्हण समाज के लोगो ने मीडियाकर्मियो को भाी सम्मानित किया। मीडियाकर्मियो के प्रतिनिधि के रूप में श्रमजीवी पत्रकार के अध्यक्ष गुणवंतसिंह चड्डा का भी सम्मान किया। निजि चिकित्सक भी इस समय लोगो की सेवाएं दे रहें है ऐसे चिकित्सको का भी सम्मान किया गया। पूर्व बीएमओ डाॅ बीपी चैरिया सहित सभी प्रमुख निजि चिकित्सको को सम्मानित किया। ब्राम्हण समाज ने सभी को भगवान परसुराम जयंती की शुभकामनाएं दी और प्रसाद दिया। इस अवसर पर सर्व ब्राम्हण समाज के द्वारकाधीश शर्मा, किशोर शर्मा, लक्ष्मीकांत पौनीकर, राजेन्द्र उपाध्याय, जितेन्द्र शर्मा, संदीप नाईक, प्रकाश डाफने, सुदेश देशपांडे, अशोक पांडे, अमित शर्मा, विजय पांडे, संतोष पांडे, मुकेश रूखमांगद, सुनील मिसर, हरिभजन पांडे आदि उपस्थित थे।
Tags
dhar-nimad

