नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक सेवा कार्य को पूर्ण हुए 1 माह
आमला (रोहित दुबे) - कोरोना से उत्पन्न इन प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आमला का सेवा कार्य विगत एक महीने से आज भी निरंतर जारी है,
पिछले 30 दिनों से जारी इस सेवा कार्य में अभी तक शहरी और ग्रामीण के लगभग 10000 लोगो के भोजन तथा कई वनवासी गांवो में लगभग 4000 परिवारों के कच्चे अनाज की व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आमला द्वारा की गई है।। सांसद एवं विधायक आमला भी बीते दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आमला द्वारा पिछले कई दिनों से संचालित निशुल्क भोजन वितरण केंद्र भी गए तथा वहां पर स्वयंसेवकों द्वारा निराश्रितो को दी जा रही भोजन सेवा की प्रशंसा की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आमला द्वारा विगत कई दिनों से ठानी,रोझड़ा,खटग़ड़ ,नीमझिरी, भांडावाड़ी, तोरनवाडा, खापा, बोड़ना, बोरगांव, उमरिया, तिरमहु, आदि कई दूर दराज के गॉंवो, हॉस्पिटल, आमला नगर की विभिन्न सेवा बस्तियों में जरुरतमंदो की सेवा स्वरुप अन्न व भोजन का वितरण किया जा रहा है ।।।
इस कार्य में संघ कार्यकर्त्ता दुष्यन्त धोमने, मोहित ठाकुर, रोमी बिलगिये, गोल्डी भाटिया, शैलेंद्र राठौर, राजेश पंडोले,आशु सक्सेना, प्रकाश छतवानी, शैंकी सिंह, मनीष गुरनानी, दीपांशु डाफने, राजा बोड़खे, नीरज झाड़े, अमित झाड़े,आदि योगदान दे रहे है।।
इस सेवा कार्य में बोडखी व्यापारी मंडल का भी विशेष सहयोग रहा है।।
आहुति बाकी यज्ञ अधूरा के तर्ज पर यह कार्य लॉकडाउन 2 में आगे भी निरंतर चलता रहेगा।।
Tags
dhar-nimad


