शबरी जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ | Shabri jayanti samaroh main shamil hone pahuche mukhyamntri kamalnath

शबरी जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ

दीप माला कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना

शबरी जयंती समारोह: आदिवासियों के विकास में प्रतिबद्ध मप्र सरकार

मध्यप्रदेश में शबरी जयंती के अवसर पर जिले में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ, आदिवासी समुदाय को किया संबोधित

शबरी जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) 24 फरवरी शबरी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश के डिण्डोरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जहां विकास के लिए 35 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया वहीं आदिवासी समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासी समुदाय की संस्कृति को अपनाते हुए वस्त्र धारण किए थे, वहीं इस दौरान प्रदेश के जनजातीय मंत्री ओमकार सिंह मरकाम भी शामिल हुए।

शबरी जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ

आदिवासी समुदाय को मुख्यमंत्री कमलनाथ का संबोधन

इस संबंध में कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट जनजातीय मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने आदिवासी समुदाय की ओर से विशेष पगड़ी और कोटी पहनाकर मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासियों को मंच से संबोधित करते हुए कहा कि, शबरी माता का व्यक्तित्व सरल, सौम्य और संस्कृति का वाहक रहा है, आज के युवाओं को उनकी शिक्षा एवं संस्कृति को अपनाते हुए आगे बढ़ना होगा, वहीं आदिवासियों भाईयों से कहना चाहूंगा कि, अपने अधिकारों को पाने के लिए आवाज उठाएं।

शबरी जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ

हितग्राहियों को हितलाभ का किया वितरण

इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जहां मंच से हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया वहीं कृषि कॉलेज, मेडिकल कॉलेज समेत नर्सिंग कॉलेज की मांग पर अमल करने पर जोर देने की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post