कलेक्टर ने महाशिवरात्रि पर्व पर ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को अच्छे कार्य के लिये बधाई दी
उज्जैन (रोशन पंकज) - कलेक्टर श्री शशांक मिश्र ने आज टीएल बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर सफलतापूर्वक सुगम दर्शन कराने के लिये निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि मार्च माह की समाप्ति के पूर्व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति कर ली जाये। उन्होंने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लम्बित प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश भी दिये हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल, श्रीमती बिदिशा मुखर्जी सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद थे।
Tags
dhar-nimad